Publish Date: Tue, 28 Feb 2017 (17:46 IST)
Updated Date: Tue, 28 Feb 2017 (17:49 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में बनासकांठा जिले के दांता क्षेत्र में मंगलवार को एक बस पहाड़ी से टकरा जाने से 44 विद्यार्थी घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर को अंबाजी-दांता राजमार्ग पर किसोरिया घाट के निकट एक निजी बस तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में बस सवार एक प्राथमिक स्कूल के 44 विद्यार्थी सहित चालक और सहचालक घायल हो गए।
ये लोग अंबाजी से दर्शन करके वापस दीयोदर के लीलाधर गांव आ रहे थे। हादसे में घायल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। (वार्ता)