Publish Date: Sun, 08 Jul 2018 (13:24 IST)
Updated Date: Sun, 08 Jul 2018 (13:27 IST)
जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार को एक बस और ट्रक की आमने सामने की भिडंत में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।
मांगलियावास पुलिस थाना क्षेत्र के सरदाना पुलिस चौकी प्रभारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्यावर मार्ग पर ताबिजी क्षेत्र में एक बस और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
उन्होंने बताया कि घायलों को अजमेर के जेएलएन सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।