Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड के गिरिडीह में नदी में गिरी बस, 3 की मौत, 24 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें झारखंड के गिरिडीह में नदी में गिरी बस, 3 की मौत, 24 घायल
, रविवार, 6 अगस्त 2023 (08:43 IST)
Jharkhand News : झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार रात एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।
 
गिरिडीह उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसा गिरिडीह डुमरी रोड पर रात करीब 8.40 बजे तब हुआ जब रांची से गिरिडीह जाने के दौरान बस बराकर नदी में गिर गई। बचाव और राहत अभियान जारी है।
 
गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि घटना में 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 24 लोग घायल हैं। इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
 
उन्होंने ट्विटर पर कहा कि झारखंड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस के बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।
 
गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि वह मौके पर हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं और बस में यात्रियों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी को लेकर तेजी दिखाना क्या बीजेपी को भारी पड़ रहा है?