Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड में भीषण दुर्घटना, बस और ट्रक की टक्कर में 11 की मौत, 22 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें झारखंड में भीषण दुर्घटना, बस और ट्रक की टक्कर में 11 की मौत, 22 घायल
, सोमवार, 10 जून 2019 (13:05 IST)
हजारीबाग। झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में सोमवार तड़के बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई तथा 22 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बस पर सवार लोग रांची से गया जा रहे थे तभी दनुआ घाटी के निकट बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 26 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
सूत्रों ने बताया कि घायलों को चौपारण स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 4 अन्य की भी मौत हो गई। मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी चिकित्सकों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

बताया जाता है कि बस 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी और उसके ब्रेक फेल हो गए थे। पुलिस ने कहा है कि जहां दुर्घटना हुई है उस स्थान को हाईवे अथॉरिटी ने ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। पिछले 6 माह में इस स्थान पर दुर्घटनाओं में करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खतरे में ममता सरकार, बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन