Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में इसी हफ्ते हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली में होंगे नाम फाइनल

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में इसी हफ्ते हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली में होंगे नाम फाइनल
, गुरुवार, 25 जून 2020 (00:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। संभवत: मुख्यमंत्री यह विस्तार इसी सप्ताह कर दें। शिवराज सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ बुधवार को लंबी बैठक की। समझा जाता है कि ये सभी मंत्रिमंडल के विस्तार में शामिल होने वाले नामों को लेकर मंथन करते रहे।
 
शिवराज सिंह ने भी कहा कि बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के साथ हमारी महत्वपूर्ण बैठक हुई। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम जल्दी ही मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बुधवार की बैठक में विस्तार से सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया। हम दिल्ली जाएंगे और वहां भी मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए तय किए गए नामों पर चर्चा करेंगे।
webdunia
भाजपा के राजनैतिक गलियारे से यह भी खबर छनकर आ रही है कि राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने पर कार्यवाहक राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिला सकते हैं। शिवराज सिंह की इस बैठक के बाद कयास लगने शुरु हो गए कि किन लोगों को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। 
 
यह भी चर्चा है कि शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए नए चेहरों को शामिल कर सकते हैं, खासकर उन लोगों को तरजीह दी जा सकती है, जहां उपचुनाव होने हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी रिपोर्ट में खुली इमरान खान की पोल, आतंकियों के लिए अब भी सुरक्षित पनाहगाह है पाकिस्तान