Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, भोपाल में दिग्विजय का साइकिल मार्च

मोदी जी के लिए ये पैसा कमाने का अवसर है : दिग्विजय सिंह

हमें फॉलो करें पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, भोपाल में दिग्विजय का साइकिल मार्च
webdunia

विकास सिंह

, बुधवार, 24 जून 2020 (15:44 IST)
भोपाल। पेट्रोल, डीजल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद अब उस पर सियासत भी तेज हो गई है। तेल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के विरोध में भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साइकिल मार्च निकाला। कोरोना काल में कांग्रेस के इस बड़े प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
 
रोशनपुरा से शुरु हुए साइकिल मार्च में दिग्विजय सिंह ने तेल की कीमतों को लेकर मोदी और शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल से अधिक महंगा डीजल हो गया है। डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता से जुड़ी हर चीज महंगी हो जाएगी। 
 
लोग पहले से ही कोरोना महामारी से परेशान है, भूखे मर रहे हैं और दूसरी ओर लगातार तेल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। मोदी सरकार ने कोरोना आपदा को पैसा कमाने के अवसर में बदल दिया हैं। दिग्विजय ने कहा कि वो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आग्राह करते हैं कि तेल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ वह केंद्र सरकार के खिलाफ उनके साथ मिलकर प्रदर्शन करें।  
webdunia
मंत्री नरोत्तम ने करार दिया ड्रामा - दिग्विजय सिंह के साइकिल मार्च के राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पॉलिटिकल ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपए कम करने की बात कही थी लेकिन कांग्रेस ने अपने राज में  दाम 2 रुपए बढा दिए थे।

नरोत्तम ने तंज कसते हुए कहा कि 2 रुपए तेल पर बढ़ाकर कमलनाथ सरकार जैकलीन और सलमान पर खर्च कर रही थी। अगर दिग्विजय सिंह में हिम्मत है तो वो साइकिल पर बैठने के पहले प्रदेश की जनता से माफी मांगें।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घिर गए बाबा रामदेव, सर्दी-खांसी की दवा के लाइसेंस पर बनाई Coronil