Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

समुद्र तट पर भोजनालय में घुसी कार, महिला की मौत

हमें फॉलो करें समुद्र तट पर भोजनालय में घुसी कार, महिला की मौत
, गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (12:09 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार को चिंचनी समुद्र तट पर एक कार ने भोजनालय को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार चालक को गिरफ्तार है।
 
26 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण, शाम को बड़ी संख्या में लोग तारापुर में चिंचनी समुद्र तट पर जमा हुए थे। हालांकि, भीड़ होने के बावजूद एक कार समुद्र तट पर आ गई और स्कूटर सवार को बचाने की कोशिश करते समय चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया।
 
देखते ही देखते कार भोजनालय में घुस गई। भोजनालय में खाना खा रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
घटना के बाद समुद्र तट पर मौजूद लोगों ने न केवल कार की विंडस्क्रीन तोड़ दी, बल्कि खाने के कुछ स्टाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और कुर्सियों को फेंक दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
 
सूचना मिलते ही वनगांव थाने के कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे। कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में लगी 163.84 करोड़ कोरोना Vaccine डोज