Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उप्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, एक बच्‍चा गंभीर घायल

हमें फॉलो करें उप्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, एक बच्‍चा गंभीर घायल
, शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (20:33 IST)
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत बरेली हाइवे पर खमरिया पुल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आज दोपहर यहां कार और रोडवेज बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और एक बच्‍चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

खबरों के मुताबिक, पीलीभीत बरेली हाइवे पर बरेली की तरफ जा रही एक कार सामने से आ रही रोडवेज की बस से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 8 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्‍चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं व 2 बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। कार में सवार परिवार अलीगढ़ के छर्रा कस्बे का रहने वाला था। यह सभी उत्तराखंड में मां पूर्णागिरी से दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास जानिए क्यों?