Publish Date: Mon, 03 Jun 2019 (17:23 IST)
Updated Date: Mon, 03 Jun 2019 (17:25 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार की रात नोएडा से भिंड जा रही एक डबल डेकर निजी बस पलट गई जिससे उसमें बैठे 4 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायलों में से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीनों को आगरा भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार शुक्ला ने आज यहां बताया कि नोएडा से तेज गति से मप्र के भिण्ड जा रही एक निजी बस मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौत हो गई है और 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन 3 की स्थिति नाजुक देख उन्हें आगरा भेज दिया गया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।