Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लखनऊ में रैन बसेरे में सो रहे 12 लोगों को कार ने कुचला, चार की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lucknow
लखनऊ , रविवार, 8 जनवरी 2017 (09:00 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बने रैन बसेरे में घुस गई जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई और अन्य आठ घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रात करीब डेढ़ बजे डालीबाग बहुखंडी विधायक आवास के सामने सड़क किनारे स्थित रैन बसेरे में सो रहे लोगों पर शराब के नशे में धुत युवक ने कार घुसा दी। हादसे में चार लोगों अब्दुल कलाम (50) पृथ्वीराज (50), गोकरण (30) और एक अज्ञात की मौके पर ही मृत्यु हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है जिसमें चार की हालत गंभीर है।
 
उन्होंने बताया कि  कार से उतरकर भाग रहे दोनों युवकों को स्थानीय लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कार चालक आयुष समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अशोक रावत का बेटा बताया जा रहा है जबकि उसका साथी उद्योगपति का बेटा है। दोनों शराब के नशे में धुत थे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेल में शहाबुद्दीन ने ली सेल्फी, बवाल...