Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Kerala : मुख्यमंत्री विजयन के काफिले में घुसी कार, 5 लोगों को हिरासत के बाद किया रिहा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pinarayi Vijayan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कोझिकोड (केरल) , सोमवार, 30 जून 2025 (17:37 IST)
Chief Minister Pinarayi Vijayan News : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के काफिले में एक वाहन के प्रवेश करने के बाद 5 लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना रविवार को सुबह हुई जब मुख्यमंत्री यहां सरकारी अतिथि गृह जा रहे थे। पुलिस ने वाहन से एक वॉकी-टॉकी भी जब्त की। वाहन पर कोई नंबर प्लेट नहीं था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना पर एलथुर के पास रविवार को सुबह लगभग सवा 10 बजे हुई जब मुख्यमंत्री यहां सरकारी अतिथि गृह जा रहे थे। पुलिस ने वाहन से एक वॉकी-टॉकी भी जब्त की। वाहन पर कोई नंबर प्लेट नहीं था। पुलिस ने कहा कि वाहन को तीन बार काफिले से दूर रहने की चेतावनी दी गई लेकिन इसके बावजूद वाहन उच्च सुरक्षा काफिले में प्रवेश कर गया।
अधिकारियों ने वेस्ट हिल चुंगम में वाहन को रोका और वाहन के अंदर मौजूद सभी पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे बिजली का काम करने वाले कर्मचारी हैं और कन्नूर से पलक्कड़ जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि इनमें से चार मलप्पुरम जिले से हैं और एक पलक्कड़ से है। उन्होंने बताया, उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला कोच पर गंभीर आरोप, कमरे में नाबालिग लड़की के जबरन कपड़े उतरवाए