Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jammu Kashmir
जम्मू , सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (11:30 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैन्य बलों ने इस माह में 6ठी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैन्य चौकियों पर सोमवार को सुबह 8 बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। अग्रिम चौकियों पर तैनात सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई की और ताजा रिपोर्ट आने तक मुठभेड़ जारी थी।
 
इस महीने में 6ठी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले पाकिस्तानी बलों ने 8 अप्रैल को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। 
 
पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास 5 अप्रैल को संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उसने राजौरी जिले के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर 4 अप्रैल को मोर्टार के गोले दागे।
 
पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के बालाकोट सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर 3 अप्रैल को मोर्टार बम दागे। इसी दिन पाकिस्तानी सैन्य बलों ने दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर के दिग्वर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर गोलेबारी की।
 
1 अप्रैल को पुंछ सेक्टर के इसी इलाके में एक आईईडी विस्फोट में जूनियर कमीशंड ऑफिसर नायब सूबेदार एसएस सोम शहीद हो गए थे। पुंछ में मार्च में भी संघर्षविराम का 4 बार उल्लंघन किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मस्जिदों की अजान से नींद में खलल, बंद हो ये गुंडागर्दीः सोनू निगम