Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युद्ध यूक्रेन में, बिजली चंडीगढ़ में गुल हो गई, आखिर क्या हो गया...

हमें फॉलो करें युद्ध यूक्रेन में, बिजली चंडीगढ़ में गुल हो गई, आखिर क्या हो गया...
, गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (17:01 IST)
रूस और यूक्रेन में घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है, वहीं सिटी ब्यूटीफूल के नाम से मशहूर पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अंधेरे में घिरा हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से तीन दिन की हड़ताल बुलाई गई है। 
 
बिजली विभाग के कर्मचारी डिपार्टमेंट का निजीकरण होने का विरोध कर रहे हैं। इस हड़ताल के कारण आम लोगों की जिंदगी बहुत प्रभावित हुई है। शहर के अधिकतर घरों में बिजली के साथ पानी की सप्लाई भी बंद हो चुकी है।
 
चंडीगढ़ के कई हॉस्पिटल भी बिजली और पानी की सप्लाई नहीं होने से प्रभावित हैं। बिजली नहीं होने की वजह से स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।
 
बिजली आने तक क्लासेस को बंद करने का फैसला किया गया है। हालांकि खबरों के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल होने की खबरें भी सामने आई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia Ukraine War: यूक्रेन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक, विदेश मंत्री भी होंगे शामिल