Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंद्रबाबू नायडू का ऐलान, अमरावती ही होगी आंध्रप्रदेश की राजधानी

हमें फॉलो करें chandra babu naidu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 11 जून 2024 (15:58 IST)
Amaravati : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को घोषणा की कि हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। अमरावती ही राज्य की एकमात्र राजधानी होगी।
 
नायडू ने राजग (तेदेपा, भाजपा और जनसेना) के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इस बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश विधानसभा में राजग का नेता चुना गया।
 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014-2019 के दौरान विभाजित आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अमरावती को राजधानी बनाने का विचार सामने रखा था।
 
लेकिन नायडू के इस विचार को 2019 में तब झटका लगा जब तेदेपा सत्ता से बाहर हो गई और वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने शानदार जीत हासिल की।
 
रेड्डी ने अमरावती को राजधानी बनाने की योजना पानी फेर दिया और उन्होंने 3 राजधानियों का नया सिद्धांत पेश किया। लेकिन अब नायडू ने इस सिद्धांत के स्थान पर एकल राजधानी के फैसले को तरजीह दी है।
 
तेदेपा, भाजपा और जनसेना के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने हाल में राज्य में एक साथ कराये गये लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। राजग ने विधानसभा में 164 सीट और लोकसभा की 21 सीट जीती।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुराग ठाकुर की विदाई, मनसुख मांडविया बने खेल मंत्री