Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पवन कल्याण पुलिस हिरासत में, किया था चंद्रबाबू की गिरफ्तारी का विरोध

हमें फॉलो करें pawan kalyan
, रविवार, 10 सितम्बर 2023 (11:11 IST)
अमरावती। आंध्र प्रदेश पुलिस ने जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और उसके वरिष्ठ नेता नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले में एहतियातन हिरासत में ले लिया है। उन्हें विजयवाड़ा ले जाया जा रहा है तथा उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
 
TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह नांदयाल से गिरफ्तार किया गया था। सीआईडी ने नायडू को कौशल विकास निगम घोटाला मामले में शनिवार सुबह करीब छह बजे नांदयाल के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था, जहां उनकी बस खड़ी थी।
 
कल्याण ने नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी और पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में विजयवाड़ा जाने की कोशिश की थी।
 
पुलिस यह सुनिश्चित करने में कामयाब रही कि विजयवाड़ा के लिए कल्याण की विशेष उड़ान हैदराबाद से आगे न बढ़े, जिसके कारण जनसेना पार्टी प्रमुख को सड़क मार्ग से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके काफिले को एनटीआर जिले में शनिवार को दो बार रोका गया, जिससे कल्याण को अपने वाहन से उतरकर विजयवाड़ा में मंगलागिरि की ओर पैदल चलना पड़ा।
 
विजयवाड़ा की ओर जाने से रोके जाने पर कल्याण अनुमानचिपल्ली में सड़क पर लेट गए, जिसके बाद पुलिस को उन्हें एहतियातन हिरासत में लेना पड़ा।
 
नंदीगाम उपसंभागीय पुलिस अधिकारी जनार्दन नायडू ने कहा कि हमने कल्याण और मनोहर को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। हम उन्हें विजयवाड़ा ले जा रहे हैं। दोनों को न्यायाधीश के सामने पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि उन्हें केवल एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

नायडू ने सहयोग नहीं किया : सीआईडी ने कहा है कि एन चंद्रबाबू नायडू ने पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया और प्रश्नों के अस्पष्ट उत्तर देते हुए कहा कि उन्हें कुछ बातें याद नहीं हैं।
 
नायडू को भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटेन से भारत लाया जाएगा 'वाघ नख', इससे छत्रपति शिवाजी ने अफजल खान को मारा था