Publish Date: Sat, 28 Jan 2017 (08:02 IST)
Updated Date: Sat, 28 Jan 2017 (08:10 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का दुरूपयोग कर जनता के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि ये लोग आम जनता को मोदी की ओर से शुरू किए गए कंप्यूटर साक्षरता मिशन की फेंचाइजी देने का लालच देकर उनसे धनराशि एंठते थे। इससे पहले शुरुआती जांच में एक वेबसाइट के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी।
सूत्रों ने बताया कि उत्तरप्रदेश के कासगंज में दो ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की गई जहां से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)