Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रथम गजा घंटाकर्ण महोत्सव-2025 का शुभारंभ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chief Minister Pushkar Singh Dhami
, मंगलवार, 27 मई 2025 (18:20 IST)
Gaja Ghantakarna Festival 2025: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल में आयोजित प्रथम गजा घंटाकर्ण महोत्सव-2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आस्था का उत्सव है, जिसका संरक्षण और संवर्धन हमारा साझा उत्तरदायित्व है।
 
मुख्‍यमंत्री धामी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए विकसित उत्तराखंड का निर्माण भी बहुत जरूरी है, जिसमें सरकार के साथ ही समाज के सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से पूर्व महोत्सव परिसर स्थित घंटाकर्ण मंदिर में दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। साथ ही राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
शिक्षा व्यवस्था : एक अन्य पोस्ट में धामी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, साथ ही मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण पर भेजा जा रहा है। शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए हमने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें अनिवार्य की हैं, हम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मासिक धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर दी जा रही भ्रामक जानकारी, सर्वेक्षण में क्या कहा महिलाओं ने