Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Morbi bridge Collapse: पुल गिरने की घटना के सिलसिले में मुख्य नपा अधिकारी निलंबित, 135 लोगों की हुई मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Morbi bridge Collapse: पुल गिरने की घटना के सिलसिले में मुख्य नपा अधिकारी निलंबित, 135 लोगों की हुई मौत
, शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (12:05 IST)
मोरबी। गुजरात सरकार ने मोरबी शहर में पुल गिरने की घटना के मद्देनजर मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि मच्छु नदी के ऊपर ब्रिटिशकालीन इस पुल के रविवार को गिरने की घटना में अभी तक 135 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
 
मोरबी के जिला अधिकारी जीटी पंड्या ने कहा कि राज्य शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मोरबी के रेजिडेंट अपर कलेक्टर को अगले आदेश तक मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मोरबी नगर पालिका ने 15 साल के लिए ओरेवा समूह को पुल की मरम्मत और रखरखाव का ठेका दिया था। पुल गिरने की घटना के सिलसिले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वायु प्रदूषण से खतरे में जिंदगी, दिल्ली में स्कूल बंद, केजरीवाल बोले- पराली जलाने के लिए किसान नहीं हम जिम्मेदार