Publish Date: Thu, 30 Mar 2023 (12:52 IST)
Updated Date: Thu, 30 Mar 2023 (12:58 IST)
चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदुए के हमले में 5 साल के 1 बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक (चन्द्रपुर) प्रकाश लोनकर ने बताया कि हर्षल कर्मघे साओली तहसील के बोरमाला गांव में अपने घर के पास पेशाब कर रहा था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
लोनकर ने कहा कि घटना बुधवार शाम को हुई। लड़के का शव उसके घर से कुछ दूर झाड़ियों में मिला। उसके परिजनों को 5.25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta