Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 22 March 2025
webdunia

दर्दनाक...बच्चों ने मां को कुएं में फेंका, पत्‍थरों से किया हमला, जादू-टोने का लगाया आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें दर्दनाक...बच्चों ने मां को कुएं में फेंका, पत्‍थरों से किया हमला, जादू-टोने का लगाया आरोप
, बुधवार, 30 जनवरी 2019 (16:52 IST)
पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में लोखंडी गांव में अपनी ही बूढ़ी मां पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग महिला के बच्चों ने उसे कुएं में फेंक दिया। बुजुर्ग महिला ने जब कुएं में तैरते हुए अपनी जान बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर पत्थरों से वार कर लहुलूहान कर डाला।


दो दिन पुराने इस मामले में जशपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और प्रताड़ना का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शंकरलाल बघेल ने बताया कि अंधविश्वास के इस मामले के सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोखंडी गांव में दो दिन पहले महिला पर जादू टोने का आरोप लगाते हुए आरोपी बहू हिरामुनी के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। विवाद में महिला की बेटी कुंती ने भी अपनी मां का बचाव करने के बजाय उस पर ही जादू करने का आरोप लगाकर घर में अशांति फैलाने का झूठा आरोप लगा दिया। विवाद बढ़ जाने पर बहू ने अपनी बेटी को भी शामिल कर महिला को घर के आंगन स्थित कुएं में ले जाकर गिरा दिया।

अचानक कुएं में गिरा देने से वृद्ध महिला ने तैरते हुए अपने बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके दो नातियों ने कुएं में छलांग लगाकर दादी को बचाया। गंभीर रूप से घायल महिला को जशपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना हुआ 34 हजारी, चांदी साढ़े सात माह के उच्चतम स्तर पर