Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चिराग पासवान चुने गए LJP के नए अध्यक्ष

हमें फॉलो करें चिराग पासवान चुने गए LJP के नए अध्यक्ष
, मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (17:00 IST)
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मंगलवार को सर्वसम्मति से चिराग पासवान (Chirag Paswan) को पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया। चिराग के पिता एवं पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष रामविलास पासवान ने इसकी जानकारी दी।
 
केंद्रीय मंत्री एवं लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना पासवान (73) ने वर्ष 2000 में की थी।
 
पासवान ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से चिराग पासवान को पार्टी का अध्यक्ष चुना है। चिराग लगातार दूसरी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और पिछले कुछ समय से पार्टी मामलों के प्रमुख निर्णयकर्ता थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सस्ते हुए सोना-चांदी, भावों में इतनी आई गिरावट