Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेके पुलिस ने किया ग्रेनेड हमले में शामिल आतंकवादी की गिरफ्तारी का दावा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jammu Kashmir Police
, गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (12:41 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में शामिल एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। रविवार को किए गए इस ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 2 जवान और 4 नागरिक घायल हो गए थे।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद आतंकवादी को शहर के राजबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकवादी रविवार को यहां प्रताप पार्क में किए गए ग्रेनेड हमले में शामिल था।
 
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बुधवार को संबोधित करते हुए कहा था कि घाटी में कुछ आतंकवादी समूह हैं, जो ग्रेनेड हमले में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन ग्रेनेड हमलावरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Reserve Bank ने जताई महंगाई बढ़ने की आशंका, Repo rate 5.15 प्रतिशत पर स्थिर