Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र के मंत्री मुंडे की दूसरी पत्नी होने का किया दावा, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र के मंत्री मुंडे की दूसरी पत्नी होने का किया दावा, महिला के खिलाफ मामला दर्ज
, सोमवार, 20 जून 2022 (15:32 IST)
पुणे। पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली करुणा शर्मा के खिलाफ 23 वर्षीय युवती पर जातिवादी टिप्पणियां करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति ने शर्मा के साथ संबंध होने का हवाला देते हुए उसे तलाक देने पर मजबूर किया।

येरवडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने इसी मामले में 23 वर्षीय युवती के पति पर भी भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (किसी महिला के पति या रिश्तेदार के साथ अत्याचार करने), धारा 377 (अप्राकृतिक अपराधों) और अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति ने शर्मा के साथ संबंध होने का हवाला देते हुए उसे तलाक देने पर मजबूर किया। शर्मा पर शिकायतकर्ता महिला पर जातिवादी टिप्पणियां करने और हॉकी स्टिक से उसे धमकाने का आरोप है।

पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ टिप्पणियों के लिए शर्मा के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून की संबंधित धाराएं भी लगाई हैं। अधिकारी ने कहा, रविवार को येरवडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और हम इसकी जांच कर रहे हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में किया 'मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र' का उद्घाटन