Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भुवनेश्वर में पुलिस और किसानों के बीच झड़प, किसानों की प्रादेशिक विरोध प्रदर्शन की धमकी

हमें फॉलो करें भुवनेश्वर में पुलिस और किसानों के बीच झड़प, किसानों की प्रादेशिक विरोध प्रदर्शन की धमकी
, सोमवार, 9 जनवरी 2023 (17:06 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास की ओर जाने से रोकने पर प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच सोमवार को झड़प हो गई। किसान धान खरीद से संबंधित मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि एहतियात के तौर पर कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। किसानों की राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी। 
 
किसानों का आरोप है कि खराब गुणवत्ता की फसल का बहाना बनाकर धान के हर क्टिंवल से 5-7 किलोग्राम काट लिया जाता है। इसके खिलाफ किसानों ने नवनिर्माण कृषक संगठन (एनकेएस) के तत्वावधान में बड़ी संख्या में तख्तियां लहराईं और नारेबाजी की। 
 
उन्होंने धान का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं देने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के आवास 'नवीन निवास' तक पहुंचने में असमर्थ, प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट थाने के पास प्रदर्शन किया और मांगें पूरी नहीं होने पर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी। 
 
एनकेएस के सदस्य ने कहा कि यह एक ट्रेलर था, प्रदर्शन तेज किया जाएगा। किसान अपने अधिकारों के लिए जेल तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने विरोधस्वरूप धान के कट्टे सड़कों पर रख दिए। संगठन ने कहा कि सरकार का सारा ध्यान पुरुषों के हॉकी विश्व कप पर है और आरोप लगाया कि किसानों को धान खरीद केंद्रों पर बिचौलियों और अधिकारियों के शोषण के लिए छोड़ दिया गया है। (भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tata Ace EV: टाटा मोटर्स ने शुरू की छोटे इलेक्ट्रिक ट्रक ऐस की डिलीवरी, 154 KM की रेंज, जानें खूबियां