Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीएम चन्नी के नेतृत्व में करतारपुर जाएगा जत्था, सिद्धू नहीं होंगे साथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें सीएम चन्नी के नेतृत्व में करतारपुर जाएगा जत्था, सिद्धू नहीं होंगे साथ
, गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (09:30 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में एक जत्था आज करतार गुरद्वारा साहिब जाएगा। इस जत्थे में मंत्रियों, विधायकों के साथ कुछ अधिकारी भी जाएंगे।
 
चन्नी के साथ करीब 100 लोग ऐतिहासिक करतापुर जाएंगे। पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस जत्थे के साथ जाने वाले थे। वह अब 20 नवंबर अपना जत्था लेकर करतारपुर जाएंगे।
 
कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से बंद करतारपुर कॉरिडोर को बुधवार को ही खोला गया था। यह एक वीजा फ्री कॉरिडोर है। यहां जाने के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
 
गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी करतापुर साहिब जाएगा जबकि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का भी एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को करतारपुर साहिब जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Alert: दक्षिण भारत के कई शहरों में बारिश से बुरा हाल, तमिलनाडु में स्कूल बंद