Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CM केजरीवाल ने LG को लिखी चिट्‍ठी, दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता

हमें फॉलो करें CM केजरीवाल ने LG को लिखी चिट्‍ठी, दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता
, मंगलवार, 20 जून 2023 (13:07 IST)
CM Kejriwal letter to LG : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में आपराधिक घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि को लेकर उपराज्यपाल वी के सक्सेना को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने इस मामले पर सार्थक चर्चा के लिए उनके साथ दिल्ली मंत्रिमंडल की एक बैठक का प्रस्ताव रखा है।
 
19 जून को लिखे गए इस पत्र में केजरीवाल ने कहा कि स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में चार हत्याएं हो चुकी हैं।
 
केजरीवाल ने विशेष रूप से रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाए जाने और इस मामले पर दिल्ली के निवासियों के साथ तत्काल संवाद करने पर भी जोर दिया।
 
उन्होंने कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सार्थक चर्चा के लिए अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों की आपके (सक्सेना के) साथ बैठक का प्रस्ताव रखता हूं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट का ममता बनर्जी सरकार को झटका, हिंसा के माहौल में चुनाव नहीं कराया जा सकता