Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोल्फ कोर्ट पर सवार होकर CM योगी ने किए कान्हा जन्म मंदिर के दर्शन

हमें फॉलो करें गोल्फ कोर्ट पर सवार होकर CM योगी ने किए कान्हा जन्म मंदिर के दर्शन

हिमा अग्रवाल

मथुरा , गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (00:55 IST)
Yogi Adityanath's visit to Mathura : उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज ब्रजभूमि के भ्रमण पर थे। उन्होंने मथुरा और आगरा में लगभग 5 घंटे व्यतीत किए। कान्हा की जन्मभूमि पहुंचकर उन्होंने गोल्फ कोर्ट को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ किया।

सीएम योगी खुद गोल्फ कोर्ट में सवार ह़ोकर श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर पहुंचे और कान्हा के दर्शन किए। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा PPP मॉडल पर कान्हा नगरी घूमने आए तीर्थयात्रियों के लिए गोल्फ कोर्ट चलाई गई है।
webdunia

पहले चरण में वृंदावन और गोवर्धन परिक्रमा के लिए आए श्रद्धालुओं के लिए 30 गोल्फ कोर्ट चलाई गई हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ा दी जाएगी।
webdunia

सरकार की इस योजना से मथुरा, वृंदावन, गोर्वधन गिर्राज परिक्रमा करने आए तीर्थयात्रियों को सस्ता और सुलभ वाहन मिल सकेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रतिबंधित PFI के खिलाफ 6 राज्यों में NIA की छापेमारी