Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तटरक्षक बल ने दमन में समुद्र तट से एक व्यक्ति को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

हमें फॉलो करें तटरक्षक बल ने दमन में समुद्र तट से एक व्यक्ति को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

रूना आशीष

, शुक्रवार, 17 जून 2022 (12:13 IST)
मुंबई। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने दमन के जामपोर समुद्र तट पर एक सराहनीय कार्य करते हुए समुद्र में फंसे एक व्यक्ति को बचा लिया और दूसरे की तलाश जारी है। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
 
गुरुवार शाम को यह बचाव अभियान शुरू हुआ था। गुरुवार शाम करीब 6 बजे दमन में तटरक्षक वायु स्टेशन को स्थानीय प्रशासन से शाम सूचना मिली थी कि जामपोर समुद्र तट पर 2 लोग समुद्र में फंसे हुए हैं। एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

webdunia
 
रक्षा प्रवक्ता ने मुंबई में ट्वीट करके बताया कि दमन स्थित तटरक्षक वायु स्टेशन को स्थानीय प्रशासन से 16 जून को शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि 2 लोग जामपोर समुद्र तट पर समुद्र में फंसे हुए हैं। इसके तुरंत बाद एक सीजी चेतक हेलीकॉप्टर भेज करके एक व्यक्ति को बचाया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली एक केंद्र शासित प्रदेश है। दमन मुंबई से लगभग 170 किलोमीटर दूर स्थित है।(फोटो सौजन्य : रुना आशीष)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी के दौरे से पहले मुंबई में उड़ाया ड्रोन, बिल्डर के खिलाफ केस