Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather update : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बढ़ने लगी है ठंड, कई इलाके शीतलहर की चपेट में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather update : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बढ़ने लगी है ठंड, कई इलाके शीतलहर की चपेट में

एन. पांडेय

, रविवार, 19 दिसंबर 2021 (17:47 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही ठंड बढ़ने लगी है।देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शीत लहर का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। उत्तराखंड में पाला गिरने का मामला बढ़ सकता है।उत्तराखंड के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं।

खासकर हरिद्वार, उधमसिंह नगर और देहरादून में हल्का कोहरा छाए रहने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पहाड़ों में पाला गिरने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने यही स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रहने की आशंका जताई है। मैदानों में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में रानीचौरी का न्यूनतम तापमान सबसे कम -2.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि खटीमा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मैदानों में अगले कुछ दिन शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान कोहरा छाए रहने से सुबह और रात को तापमान में और गिरावट आ सकती है, जबकि पहाड़ों में पाला पड़ने के आसार हैं। बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेशभर में कंपकंपी बढ़ सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैलाश विजयवर्गीय के पुशअप्स पर उमर अब्दुल्ला का तंज- ये सिर्फ 'दिखावा' है...