Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 (15:05 IST)
Updated Date: Fri, 12 Jan 2024 (15:12 IST)
Cold wave in Rajasthan: राजस्थान के अनेक हिस्सों में शीतलहर (Cold wave) जारी है, जहां सीकर के फतेहपुर (Fatehpur) में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। गंगानगर में आज शक्रवार को घने कोहरे के साथ 'शीत दिवस' (cold day) दर्ज किया गया।
इन नगरों में गिरा तापमान : चूरू और पिलानी में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री, सीकर में 2.5 डिग्री, करौली में 2.9 डिग्री, संगरिया और धौलपुर में 3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 4.1 डिग्री, अंता में 5.1 डिग्री, एरनपुरा रोड में 5.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.4 डिग्री और वनस्थली में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जयपुर में आज सुबह तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें