Publish Date: Thu, 23 Nov 2017 (09:43 IST)
Updated Date: Thu, 23 Nov 2017 (09:47 IST)
शिमला। थल सेना के प्रशिक्षण कमान (एआरटीआरएसी) में यहां तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से बलात्कार करने के आरोप में56 साल के एक कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती ने सोमवार को एक शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच के बाद बुधवार को कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच के बाद आईपीसी की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
पुलिस अधीक्षक एस सम्बाशिवन ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने और कर्नल की गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन उनकी पहचान का खुलासा करने से इनकार कर दिया। बहरहाल, जांच जारी है और आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। (भाषा)