Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम रहीम की मुश्किलें बढ़ी, डेरा अस्पताल पर हुआ यह बड़ा खुलासा...

Advertiesment
Ram Rahim
चंडीगढ़। हरियाण के सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे शाह सतनाम स्पेशियलिटी अस्पताल के पास पंजीकरण लाइसेंस नहीं है और वहां बिना उपयुक्त अनुमति के अंग दान किया जा रहा है। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।
 
अदालत आयुक्त ए के एस पंवार की निगरानी में जांच अभियान के दौरान इस अस्पताल के कामकाज में कई अनियमितताएं सामने आईं। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सितंबर में पंवार को इस काम के लिए नियुक्त किया था।
 
सिरसा के सिविल सर्जन के जांच निष्कर्षों के अनुसार इस अस्पताल में 40 त्वचा प्रतिरोपण किए गए। ये निष्कर्ष पंवार द्वारा अदालत को सौंपी गई विस्तृत रिपोर्ट का हिस्सा हैं।
 
अदालत आयुक्त ने आठ नवंबर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ के सामने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम शिष्याओं से बलात्कार करने के जुर्म में सुनारिया जेल में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विवादों में इंडिगो, इस बार लगा रुपए के अपमान का आरोप