Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ींं, 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में

हमें फॉलो करें ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ींं, 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में
, रविवार, 22 नवंबर 2020 (15:06 IST)
मुंबई। मुंबई की अदालत ने रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
 
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मादक पदार्थ रखने और इसका सेवन करने के मामले में कॉमेडियन भारती सिंह के बाद अब उनके पति हर्ष लिंबाचिया को रविवार को गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने भारती सिंह को इस मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था।
 
एनसीबी ने इससे पहले भारती सिंह के प्रोडक्शन कार्यालय और घर पर छापा मारा और इन दोनों स्थानों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। दंपति ने पूछताछ के दौरान गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्य प्रदेश में गौ कैबिनेट की पहली बैठक, शिवराज ने दी गोपाष्‍टमी दी बधाई