Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगा पड़ा न्यायपालिका पर ट्‍वीट, कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें महंगा पड़ा न्यायपालिका पर ट्‍वीट, कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज
, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (19:09 IST)
मुंबई। मुंबई की एक स्थानीय अदालत के आदेश के बाद शहर के एक वकील ने गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध न्यायपालिका के बारे में एक ‘दुर्भावनापूर्ण’ ट्वीट पोस्ट करने के लिए एक आपराधिक शिकायत दर्ज करवाई। 
 
इसके पहले बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अगले सप्ताह रनौत और उनकी बहन को पूछताछ के लिए तलब किया।
 
अंधेरी अदालत में, वकील अली कासिफ खान देशमुख ने रनौत पर राजद्रोह और अपने ट्वीट से दो धार्मिक समूहों के बीच विवाद पैदा करने का आरोप लगाया।
 
शिकायत में कहा गया कि बॉलीवुड अभिनेत्री भारत के विभिन्न समुदायों, कानूनों और अधिकृत सरकारी निकायों का कोई सम्मान नहीं करतीं और उन्होंने न्यायपालिका का मजाक भी उड़ाया।
शिकायत में कहा गया कि बांद्रा अदालत द्वारा पुलिस को रनौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने के बाद, रनौत ने न्यायपालिका के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक’ ट्वीट पोस्ट कर इसे ‘पप्पू सेना’ कहा था। इस मामले की सुनवाई 10 नवंबर को अंधेरी अदालत में होगी।
 
बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने शनिवार को बॉलीवुड से जुड़े मुनव्वर अली सैयद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं। शिकायत में रनौत और उनकी बहन द्वारा किए गए ट्वीट तथा अन्य बयानों का हवाला दिया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, Workfrom खत्म, सरकारी कर्मचारियों को आना होगा ऑफिस