Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हैलोजन बल्ब फूटा, 200 ग्रामीणों की आंखों में तकलीफ

Advertiesment
हमें फॉलो करें eye irritation
, शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (08:07 IST)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हैलोजन बल्ब फूटने और तेज रोशनी से लगभग 200 ग्रामीणों की आंखें प्रभावित हुई हैं। 30 ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बिलासपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रमोद महाजन ने बताया कि जिले के सीपत क्षेत्र के देवरी पंधी गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान हैलोजन बल्ब फूटने और तेज रोशनी के कारण 183 ग्रामीणों को आंखों में तकलीफ का सामना करना पड़ा। इनमें से 30 ग्रामीणों को बिलासपुर शहर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
महाजन ने बताया कि देवरी-पंधी गांव में नौवधा (नौ दिवसीय) रामायण का पाठ और भजन-कीर्तन आदि का कार्यक्रम चल रहा है। गुरुवार को रात करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर लगा हैलोजन बल्ब अचानक फूट गया। इसके तत्काल बाद वहां मौजूद लगभग 200 ग्रामीणों ने आँखों में खुजली और जलन की शिकायत की।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य महकमे को सुबह घटना की सूचना मिली, तब बिलासपुर से चिकित्सकों का एक दल मौके पर रवाना किया गया। गांव में शिविर लगाकर प्रभावित लोगों का इलाज किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीकांत, अंजुम चोपड़ा को मिलेगा सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड