Publish Date: Mon, 09 Dec 2019 (15:49 IST)
Updated Date: Mon, 09 Dec 2019 (16:02 IST)
बिलासपुर। देश में बढ़ते महिला अपराधों के बाद अब सुरक्षा को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। पुलिस प्रशासन भी महिला सुरक्षा को लेकर सक्रिय हो गया। देश में किसी आपात स्थिति के लिए 112 नंबर जारी किया गया था।
अब ऐसा ही मामला बिलासपुर में सामने आया है, जहां 112 नंबर पर फोन करने के बाद पुलिस लड़कियों को सुरक्षित उनके घर छोड़ा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है।
महिला सुरक्षा देने में असफल भाजपा के लोगों को कांग्रेस सरकार से कुछ सीखना चाहिए।
ख़ैर, बलात्कारी विधायकों को अपनी पार्टी में रखने वाले लोग क्या जानेंगे महिला सुरक्षा कैसे की जाती है।
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh)
December 9, 2019
इस ट्वीट में कांग्रेस ने भाजपा पर तंज करते हुए लिखा है कि महिला सुरक्षा देने में असफल भाजपा के लोगों को कांग्रेस सरकार से कुछ सीखना चाहिए।
खैर, बलात्कारी विधायकों को अपनी पार्टी में रखने वाले लोग क्या जानेंगे कि महिला सुरक्षा कैसे की जाती है? हालांकि हैदराबाद की घटनाओं के बाद भी देश में महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी नहीं आई है।