Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भोपाल में थाने के बाहर धरने पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कांग्रेस विधायक पर FIR को लेकर अड़ीं

सांसद का हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा

हमें फॉलो करें भोपाल में थाने के बाहर धरने पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कांग्रेस विधायक पर FIR को लेकर अड़ीं
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (22:30 IST)
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को संसद में पहले देशभक्त कहनेे और फिर दो बार सदन में माफी मांगने के बाद भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब इस पूरे मामले का सियासी माइलेज लेने में जुट गई है। लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने के बाद शनिवार को भोपाल पहुंची सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ FIR कराने की मांग को लेकर भोपाल में कमला नगर थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई है।
 
कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के बयान की ब्यावरा आने पर जिंदा जला देंगे को मुद्दा बनाते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कमलानगर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंची। 
 
भाजपा दफ्तर से पार्टी के जिला अध्यक्ष और कई कार्यकर्ताओं के साथ शाम 7 बजे के लगभग कमलानगर थाने पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की  जब पुलिस ने 2 घंटे तक FIR नहीं दर्ज की तो सांसद अपने सर्मथकों के साथ थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई है। साध्वी प्रज्ञा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस जानबूझकर उनकी एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है।
 
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस विधायक ने उनको जिंदा जलाने की धमकी दी उसके बाद वह असुरक्षित महसूस कर ही है इसलिए वह न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंची है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थानीय सांसद के धरने की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंचे और धरना खत्म करने की अपील की।
 
साध्वी प्रज्ञा ने पूरे मुद्दें को महिलाओं की सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह देश में महिलाओं को जिंदा जलाया जा रहा है वैसे ही कांग्रेस विधायक ने उनको जिंदा जलाने की धमकी दी है।
 
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उनको बिना दोषी साबित हुए आतंकी बता दिया। साध्वी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं को जिंदा जलाने वाले लोग खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस सरकार के दबाव में उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।  
 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने साध्वी प्रज्ञा का पुतला जलाते हुए कहा था कि अगर साध्वी कभी आई तो वह उनको जिंदा जला देंगे। कांग्रेस विधायक के इस बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस विधायक को खुला चैलेंज किया था वह 8 दिसंबर को ब्यावरा आएगी। पूरे मामले के तूल पकड़ने पर कांग्रेस विधायक ने अपने बयाने के लिए माफी मांग ली थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली से उन्नाव लाया गया गैंगरेप पीड़िता का शव