Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तराखंड में कांग्रेस को फिर लगा झटका, MLA राजेंद्र सिंह भंडारी BJP में शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें उत्तराखंड में कांग्रेस को फिर लगा झटका, MLA राजेंद्र सिंह भंडारी BJP में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 17 मार्च 2024 (18:02 IST)
Congress MLA Rajendra Singh Bhandari joins BJP in Uttarakhand : उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इसे लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है।
तीन बार के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री भंडारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम सहित अपने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी भी मौजूद थे। बलूनी उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। राजेंद्र भंडारी उत्तराखंड विधानसभा में बद्रीनाथ सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2018 से 2019 के बीच कितने बेचे गए चुनावी बॉन्ड? सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका