Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस ने गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले विश्वेंद्र व शर्मा का निलंबन रद्द किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Congress
, गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (16:56 IST)
जयपुर। कांग्रेस ने गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले विधायक विश्वेंद्र सिंह तथा भंवरलाल शर्मा का निलंबन गुरुवार को रद्द कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस के संगठन महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह के कांग्रेस पार्टी से निलंबन को वापस ले लिया है। इससे पहले पांडे ने ट्वीट कर कहा कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद इन दोनों विधायकों का निलंबन रद्द किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रांतिकारी महर्षि अरविंद घोष को जब जेल में हुई दिव्य अनुभूति