Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत भाजपा के खिलाफ राष्ट्रव्यापी लहर का संकेत : एमके स्टालिन

Advertiesment
हमें फॉलो करें MK Stalin
, शनिवार, 20 मई 2023 (19:46 IST)
MK Stalin's statement on Congress victory in Karnataka : कर्नाटक में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए द्रमुक अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को कहा कि दक्षिण (भारत) में जो सुबह हुई है, वह देश के बाकी हिस्सों में भी होनी चाहिए।

स्टालिन ने ट्वीट किया, माननीय सिद्धारमैया और माननीय डीके शिवकुमार को क्रमशः कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह धर्मनिरपेक्ष जोड़ी अपने शासन के जरिए कर्नाटक को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

स्टालिन ने कहा, दक्षिण में जो सुबह हुई है, वह पूरे भारत में होनी चाहिए और बेंगलुरु में आज का शपथ ग्रहण समारोह इस तरह के बदलाव की एक मिसाल है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

G-20 की बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, खूनी तारीख के रूप में दर्ज है 21 मई