Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

...मगर यह सच है, बेटे का नाम रखा कांग्रेस जैन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Congress Jain
, गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (22:20 IST)
जयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता का उत्साह देखिए कि उसने अपने बेटे का नाम ही कांग्रेस रख दिया। यह कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद जैन हैं और उनके बेटे का नाम कांग्रेस जैन है।

विनोद जैन के घर बेटे का जन्म 18 जुलाई 2019 को हुआ। जब बेटे के नाम रखने की बारी आई तो विनोद ने उसका नाम अपनी पार्टी कांग्रेस के नाम पर रख दिया। हालांकि इसके बाद विनोद जैन और नन्हा कांग्रेस सुर्खियों में बने हुए हैं।

जैन ने जन्म प्रमाण पत्र में भी बेटे का नाम कांग्रेस जैन ही लिखा है। विनोद जैन उदयपुर जिले की अम्बेरी तहसील के रहने वाले हैं। कांग्रेस का जन्म प्रमाण पत्र 21 जनवरी 2020 को जारी किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुस्साए विराट कोहली बोले, हमें स्टेडियम में ही लैंड करवा दीजिए..