Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Controversial statement of BJP MP Ramchandra Jangra

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 24 मई 2025 (23:11 IST)
Controversial statement of BJP MP Ramchandra Jangra : हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में सुहाग खोने वाली वीरांगनाओं में वैसा जोश और भाव नहीं था। हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो कम लोग मरते। उन्होंने महिलाओं से अहिल्याबाई होलकर और झांसी की रानी जैसी वीरता दिखाने की अपेक्षा जताई। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद कई नेता सेना और सरकार को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।
 
खबरों के अनुसार, हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में सुहाग खोने वाली वीरांगनाओं में वैसा जोश और भाव नहीं था। हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो कम लोग मरते।
जांगड़ा ने महिलाओं से अहिल्याबाई होलकर और झांसी की रानी जैसी वीरता दिखाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमले में सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश और जज्बा नहीं था इसलिए हाथ जोड़कर गोली का शिकार बन गए और 26 लोग मारे गए। 
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद कई नेता सेना और सरकार को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। सबसे पहले भाजपा नेता विजय शाह ने कर्नल सोफिया को आतंकियों और पाकिस्तानियों की बहन कह दिया था। इसके बाद सपा नेता रामगोपाल यादव ने सेना के बड़े अफसरों की जाति बताई थी। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की भी जुबान फिसली और उन्होंने कह दिया कि पूरा देश और सेना पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona के नए वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं, सावधानी अब भी जरूरी