Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चौंका देगा वीडियो, गोवा में गाय भी खेलती है फुटबॉल

हमें फॉलो करें चौंका देगा वीडियो, गोवा में गाय भी खेलती है फुटबॉल
, बुधवार, 3 जुलाई 2019 (15:07 IST)
गोवा। दुनिया के अधिकांश राज्यों में फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। आपने अब तक लोगों को फुटबॉल खेलते देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गाय फुटबॉल खेलती हुई दिखाई दे रही है। गोवा के मार्डोल में फुटबॉल के साथ एक गाय का रोचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी अपने ट्‍विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है।
 
कुछ लड़के खेल रहे थे तभी उनका फुटबॉल वहीं खड़ी एक गाय के पास चला गया। दो मिनट लंबे इस वीडियो में गाय ने फुटबॉल अपने पास इस तरह रखा है कि कोई इसे ले नहीं पाए जबकि लड़के अपना फुटबॉल लेने की कोशिश करते रहे।

कुछ असफल प्रयासों के बाद आखिरकार एक लड़का गाय के पास से अपना फुटबॉल लेने में सफल हो जाता है। इसके बाद भी फुटबॉल के लिए गाय इनके पीछे दौड़ती नजर आती है। गाय को फुटबॉल खेलते देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए।
 
इस दौरान गाय अपने नाक व पैरों से फुटबॉल को किक करती नजर आई। गाय को फुटबॉल खेलता देख एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि ‘गाय ने फुटबॉल पर नियंत्रण रखने का उम्दा कौशल दिखाया। ‘मेस्‍सी भी इस गाय से यह फुटबॉल नहीं छीन सकते।' ट्‍विटर पर सब इसे लियोनेल मेस्‍सी व क्रिटियानो रोनाल्‍डो का अवतार बता रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बजट से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां