Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मणिपुर के 5 घाटी जिलों में आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के लिए कर्फ्यू में ढील

हमें फॉलो करें मणिपुर के 5 घाटी जिलों में आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के लिए कर्फ्यू में ढील
इंफाल , गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (12:06 IST)
Manipur: मणिपुर (Manipur) के सभी 5 घाटी जिलों में कर्फ्यू (curfew) लगाए जाने के 1 दिन बाद अधिकारियों ने आम जनता को दवाओं और भोजन सहित आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए कुछ राहत दी है। एक आधिकारिक आदेश में बुधवार को कहा गया कि इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट और काकचिंग जिलों में गुरुवार को सुबह 5 से शाम 6 बजे तक, थौबल जिले में सुबह 5 से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।
 
आदेश में कहा गया कि बिष्णुपुर जिले में सुबह 5 से सुबह 11 बजे तक ही कर्फ्यू में ढील रहेगी। बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में बुधवार को सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे थे जिससे 40 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।
 
आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि इस छूट में सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किए बिना कोई सभा या विरोध प्रदर्शन या रैली आदि का आयोजन नहीं किया जा सकता।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share bazaar News: विदेशी कोष की सतत निकासी से सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट