Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Share bazaar News: विदेशी कोष की सतत निकासी से सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट

हमें फॉलो करें Share bazaar News: विदेशी कोष की सतत निकासी से सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट
मुंबई , गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (11:55 IST)
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी से स्थानीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के रुख के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 187.11 अंक गिरकर 65,693.41 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 55.35 अंक के नुकसान से 19,555.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और पॉवर ग्रिड के शेयर नुकसान में थे वहीं मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,245.86 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीयूष बबेले को प्रथम राष्ट्रीय पं. नेहरू शिखर सम्मान,राजस्थान सरकार के जवाहरलाल नेहरू साहित्य अकादमी ने दिया सम्मान