Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यू-ट्यूब पर लोकप्रिय दानिश जेहन की सड़क दुर्घटना में मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें यू-ट्यूब पर लोकप्रिय दानिश जेहन की सड़क दुर्घटना में मौत
मुंबई , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (07:30 IST)
मुंबई। मशहूर यू-ट्यूबर 21 वर्षीय दानिश जेहन की नवी मुंबई के निकट स्थित सियोन-पनवेल राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेहन कुर्ला में एक शादी में हिस्सा लेने के बाद नवी मुंबई वापस लौट रहे थे तभी कार से उनका संतुलन हट गया। उनकी कार बुधवार की देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर सड़क के किनारे की दीवार से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक निकटतम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
 
इस दुर्घटना के समय जेहन के भाई भी उनके साथ थे। अभी उनका इलाज चल रहा है। जेहन टीवी रियलिटी शो ‘एस ऑफ स्टार’ के कंटेंस्टेंट थे और उनका वीडियो यू-ट्यूब पर काफी लोकप्रिय था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोविंदा के बारे में 25 रोचक जानकारियां