Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से 19 लोगों की मौत, 8 लापता

हमें फॉलो करें हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से 19 लोगों की मौत, 8 लापता
, शनिवार, 20 अगस्त 2022 (21:19 IST)
शिमला। भारी बारिश और भूस्खलन ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी तबाही मचाई है। इस तबाही में अभी तक 19 लोगों की मौत की खबर है। करीब 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। हालांकि, प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं। 
 
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में हुई भारी बारिश के परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लापता हो गए। 
 
बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जल शक्ति एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
 
खबरों के मुताबिक भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले में हुआ है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम संबंधी 34 घटनाएं दर्ज की गई हैं। भारी बारिश की वजह से जलजमाव होने के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख गिरफ्त में, पुलिस ने छापा मारकर नकली स्टेरॉयड व फूड सप्लीमेंट किए बरामद, नकदी भी मिली