Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में इमारत ढहने से कई व्यक्ति दबे

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली में इमारत ढहने से कई व्यक्ति दबे
, शनिवार, 7 अगस्त 2021 (17:45 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार को दोमंजिला इमारत गिरने से 3 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति अब भी मलबे के भीतर दबा हो सकता है।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न डेढ़ बजे के करीब नंद नंगरी के एक ऑटो बाजार में इमारत गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद दमकल के 6 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
 
डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि इमारत के भूतल पर दुकानें थीं। एक व्यक्ति को लोगों ने बाहर निकाला जबकि एक अन्य को अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने मलबे से बाहर निकाला।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर बताया कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मकान गिरने का यह हादसा बेहद दुखद।

राहत और बचाव के लिए हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन के माध्यम से घटना पर मैं खुद लगातार नज़र बनाए हूं। पुलिस ने बताया कि यह घर धनीराम का है, जो अपने परिवार के साथ यहां रहते थे।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में धनी राम (65), उनकी पत्नी अनारो देवी (65), राजकुमार (64) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। एक और व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान अब भी जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुद का ‘क्‍लोन’ तैयार कर रही यह ‘हॉलीवुड क्‍वीन’ 60 लाख से ज्यादा हो चुके हैं खर्च