Publish Date: Tue, 26 Apr 2022 (22:36 IST)
Updated Date: Tue, 26 Apr 2022 (22:40 IST)
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली स्थित भलस्वा लैंडफिल स्थल पर मंगलवार को आग लग गई। खबरों के अनुसार, इस घटना में कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब 5:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 10 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास जारी है।
गौरतलब है कि इस साल पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर लैंडफिल स्थल पर आग लगने की 3 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें 28 मार्च को लगी आग को बुझाने में 50 घंटे से अधिक तक मशक्कत करनी पड़ी थी।