Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तराखंड के जंगलों में फैली आग, वायुसेना की मदद लेगा वन विभाग

हमें फॉलो करें उत्तराखंड के जंगलों में फैली आग, वायुसेना की मदद लेगा वन विभाग

एन. पांडेय

, शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (20:52 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों में तेजी से फैली आग को काबू करने के लिए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और क्रू स्टेशन पर क्रू समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।
 
आग बुझाने के लिए अब विभाग की वायुसेना की मदद लिए जाने की भी तैयारी है। इससे पहले राज्य आपदा मोचन बल से भी मदद विभाग लेता आ रहा है। ग्रामीणों और वन पंचायतों से भी आग बुझाने में सहयोग लिया जा रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए आने वाले कुछ दिनों में मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
webdunia
अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों में तमाम स्थानों पर जंगलों के सुलगने की खबरें आ रही हैं। यहां जरूरत पड़ने पर एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है।
 अकेले अल्मोड़ा जिले में इस फायर सीजन में वनाग्नि की 100 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 250 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो चुका है।
 
कोसी कस्बे के पास का जंगल देर रात से धधक रहा है। इसके अलावा कसार देवी, करबला और सिटौली के जंगल भी धू-धू कर जल रहे हैं। द्वाराहाट रेंज में तो वनाग्नि से पशुहानि भी हो चुकी है।
webdunia
अधिकारियों का कहना है कि बीते दिनों बारिश होने के बाद जंगलों में आग की घटनाएं कुछ कम हुईं, लेकिन गर्मी बढ़ते ही एक बार फिर आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में 3 गुणा बढ़ी कोरोना संक्रमण दर, अलर्ट पर जिला प्रशासन